scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश के सिवनी शहर में कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

मध्यप्रदेश के सिवनी शहर में कुएं की सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Text Size:

सिवनी (मप्र), 16 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी में एक कुएं की सफाई के दौरान संदिग्ध तौर पर दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सिंधी कॉलोनी इलाके में सोनू उइके (30) और अशोक धुर्वे एक घर के अंदर स्थित कुएं में घुसे थे।

कोतवाली थाने के प्रभारी किशोर वामनकर ने बताया कि 25-30 फुट नीचे उतरने के बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों अचानक बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीईआरएफ) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें चिकित्सा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

वामनकर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments