scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलचहल की हैट्रिक से चेन्नई सुपरकिंग्स 190 रन पर सिमटी, करन का अर्धशतक

चहल की हैट्रिक से चेन्नई सुपरकिंग्स 190 रन पर सिमटी, करन का अर्धशतक

Text Size:

चेन्नई, 30 अप्रैल (भाषा) सैम करन (88 रन) के अर्धशतक से अच्छी शुरूआत करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम अंत में युजवेंद्र चहल (32 रन देकर चार विकेट) की हैट्रिक से बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई।

पंजाब किंग्स के लिए चहल ने अपने सभी चारों विकेट एक ही ओवर में झटके और आईपीएल में दूसरी हैट्रिक लगाई। उनके अलावा मार्को यानसेन और अर्शदीप सिंह ने दो दो विकेट लिए।

करन ने 47 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन का योगदान दिया।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments