scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशबीएसएफ, पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से हथियार बरामद किए

बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से हथियार बरामद किए

Text Size:

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान में अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से 14 मैगजीन और छह पिस्तौल बरामद कीं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमृतसर जिले के महवा गांव से सटे एक खाली खेत में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। वह पैकेट धातु के तार से बंधा था।

उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने पर, इसके अंदर छह पिस्तौल और 14 मैगजीन मिलीं।

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण हथियारों की बरामदगी हो पाई।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments