scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतजीएमआर को 2030-31 तक हैदराबाद हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या पांच करोड़ होने की उम्मीद

जीएमआर को 2030-31 तक हैदराबाद हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या पांच करोड़ होने की उम्मीद

Text Size:

हैदराबाद, 21 फरवरी (भाषा) राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करने वाले जीएमआर समूह को वित्त वर्ष 20230-31 तक यहां यात्रियों की संख्या पांच करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 2.9 करोड़ रहने के आसार हैं।

जीएचआईएएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रदीप पणिक्कर ने कहा कि कंपनी मौजूदा कार्गो टर्मिनल के विस्तार के लिए 370 करोड़ रुपये निवेश करने की प्रक्रिया में है। इसके अलावा एक नया टर्मिनल बनाने की भी योजना है, जिससे इसकी क्षमता सालाना चार लाख टन के करीब हो जाएगी।

पणिक्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम देश में सबसे तेजी से विकसित होता हवाई अड्डा हैं। वित्त वर्ष 2023-2024 (31 मार्च 2024 को समाप्त) में हमारे यात्रियों की संख्या 2.5 करोड़ थी। चालू वित्त वर्ष 2024-25 (31 मार्च 2025 को समाप्त) में इसे 2.9 करोड़ तक पहुंच जाना चाहिए। हमारे अनुमानों के अनुसार 2030-31 तक यात्रियों की संख्या पांच करोड़ तक पहुंच जाएगी।’’

हवाई अड्डे पर चार लाख यात्रियों को संभालने के लिए चरणबद्ध तरीके से आवश्यक बुनियादी ढांचा पहले ही तैयार कर लिया गया है। इस हवाई अड्डे को 2008 में 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता के साथ बनाया गया है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments