scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमालदीव का 2025 में तीन लाख भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य

मालदीव का 2025 में तीन लाख भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य

Text Size:

माले, चार फरवरी (भाषा) मालदीव सरकार ने 2025 में तीन लाख भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है।

मालदीप आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 2023 में भारत पहले स्थान पर था लेकिन 2024 में माले और नयी दिल्ली के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण यह खिसककर छठे स्थान पर आ गया।

मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (एमएमपीआरसी) के चेयरमैन अब्दुल्ला गियास ने सोमवार को स्थानीय समाचार पोर्टल को बताया कि 3,00,000 पर्यटकों को आकर्षित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत में मासिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान को बहुत बड़े पैमाने पर संचालित किया जा रहा है।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments