scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत-रूस व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर का होगा: वरिष्ठ रूसी राजनेता

भारत-रूस व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर का होगा: वरिष्ठ रूसी राजनेता

Text Size:

मुंबई, चार फरवरी (भाषा) रूसी संसद के निचले सदन ‘स्टेट ड्यूमा’ के चेयरमैन व्याचेस्लाव वोलोडिन ने मंगलवार को कहा कि भारत और उनके देश के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वोलोडिन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के साथ मुंबई के राजभवन में एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

बैठक में वोलोडिन के साथ रूसी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।

बयान में कहा गया, ‘‘वोलोडिन ने राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर संसदीय संस्थानों के साथ सहयोग विकसित करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत राज्य एक मजबूत राष्ट्र बनाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments