scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग बढ़ने से कच्चे तेल की वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से कच्चे तेल की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार बढ़ा दिए जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल का भाव 31 रुपये की तेजी के साथ 6,864 रुपये प्रति बैरल हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमएसई) में फरवरी में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 31 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,864 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें कुल 9,217 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल के भाव में तेजी दर्ज की गई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.17 प्रतिशत चढ़कर 81.43 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments