scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या 2024 में 6.3 प्रतिशत बढ़ी

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या 2024 में 6.3 प्रतिशत बढ़ी

Text Size:

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या 2024 में सालाना आधार पर 6.3 प्रतिशत बढ़कर 5.48 करोड़ हो गई।

निजी हवाई अड्डा परिचालक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 2023 में यात्रियों की संख्या 5.16 करोड़ रही थी।

एमआईएल ने बताया कि दिसंबर हवाई अड्डे के लिए सबसे व्यस्त महीना रहा। दिसंबर में यात्रियों के आगमन तथा प्रस्थान में सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान यात्रियों की संख्या 50.5 लाख रही।

इसके अलावा, हवाई अड्डे ने दिसंबर में 8,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात सेवाएं देने के साथ एक नई उपलब्धि भी हासिल की।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments