scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमविदेशनेपाल में बाढ़, भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 241 हुई

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 241 हुई

Text Size:

काठमांडू, एक अक्टूबर (भाषा) नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने मंगलवार को कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 241 हो गई।

ओली ने सिंह दरबार में एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि खोज एवं बचाव अभियान चलाने में सरकार की ओर से देरी हुई है। उन्होंने सभी से राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से 4,331 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री ने 48 घंटे की लगातार बारिश के बाद शनिवार को देश में आई अकल्पनीय आपदा के कारण बचाव और खोज अभियान में कमियों को दुरुस्त करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्य सचिव एकनारायण आर्यल ने बताया कि विनाशकारी भूस्खलन और बाढ़ के कारण देश को लगभग 17 अरब रुपये का नुकसान हुआ है, जिसमें 241 लोगों की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि कम से कम 29 लोग लापता हैं और 126 घायल हैं।

भाषा योगेश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments