scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में श्मशान की दीवार गिरने के मामले मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

गुरुग्राम में श्मशान की दीवार गिरने के मामले मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Text Size:

गुरुग्राम, 23 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के उपायुक्त ने अर्जुन नगर इलाके में श्मशान की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए उपमंडलीय मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) शिव अर्चन शर्मा और लोक कल्याण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणजीत राणा की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

अधिकारी ने कहा कि समिति मृतकों के संबंधियों के बयान दर्ज करेगी और सात दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को मदनपुरी श्मशान की दीवार गिरने के बाद तीन पुरुषों और दो नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे।

भाषा

जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments