scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने आत्महत्या की

Text Size:

बांदा (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आपसी विवाद के दौरान पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतक, झांसी में राजकीय रेलवे पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था और उसने सरकारी राइफल से खुद को गोली मारी।

चित्रकूट जिले में रैपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शैलेंद्र पांडेय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार मध्यरात्रि को आपसी विवाद के दौरान सिपाही मयंक कुमार पटेल (35) की पत्नी कुसुम देवी (24) ने घर में फांसी लगा ली, जिसके बाद मयंक ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अधिकारी ने बताया कि देवकली गांव में हुई इस घटना में दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया।

उन्होंने बताया कि मयंक बिजनौर जिले में संपन्न हुए प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने के बाद सरकारी राइफल के साथ 21 अप्रैल को देवकली गांव लौटा था।

पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments