scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेल‘दक्षिण अफ्रीका 20’ एलिमिनेटर में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने पार्ल रॉयल्स को हराया

‘दक्षिण अफ्रीका 20’ एलिमिनेटर में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स ने पार्ल रॉयल्स को हराया

Text Size:

(मोना पार्थसारथी)

जोहानिसबर्ग, आठ फरवरी (भाषा) कप्तान फाफ डु प्लेसी और सलामी बल्लेबाज एल डु प्लॉय के अर्धशतकों और सैम कुक के चार विकेट के दम पर जोहनिसबर्ग सुपर किंग्स (जेएसके) ने बुधवार को ‘दक्षिण अफ्रीका 20’ के एकतरफा एलिमिनेटर में पार्ल रॉयल्स को नौ विकेट से हरा दिया।

फाफ डु प्लेसिस के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद सैम कुक (24 रन पर चार विकेट), नांद्रे बर्गर (26 रन पर तीन विकेट) और इमरान ताहिर (33 रन पर दो विकेट 2) ने रॉयल्स को 18.5 ओवर में सिर्फ 138 रन पर आउट कर दिया।

जवाब में ल्यूस डु प्लॉय (43 गेंद 68) और डु प्लेसी (34 गेंद 55 नाबाद) ने अर्धशतक बनाकर जेएसके को 40 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 139 रन तक पहुंचाया।

लीग में अपना पहला मैच खेल रहे कुक ने जोस बटलर (10), मिशेल वान बुरेन (0), कोडी यूसुफ (11) और ओबेद मैककॉय (4) के विकेट लिए। कुक को घायल लिजाद विलियम्स की जगह टीम में जगह दी गई थी ।

44 साल के अनुभवी स्पिनर ताहिर ने न सिर्फ दो विकेट लिए बल्कि दो शानदार कैच भी लपके।

पार्ल रॉयल्स के लिए डेविड मिलर ने 40 गेंदों में 47 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए और डेन विलास के साथ चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 44 रनों की साझेदारी की।

जेएसके अब बुधवार को यहां दूसरे क्वालीफायर में डरबन सुपर जाइंट्स से खेलेगी।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments