scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलआयु वर्ग की कुश्ती राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्थगित, राज्य संघों को टीम उतारने के लिए और समय चाहिए

आयु वर्ग की कुश्ती राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्थगित, राज्य संघों को टीम उतारने के लिए और समय चाहिए

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) इस महीने ग्वालियर में होने वाली अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है क्योंकि कुछ राज्य संघों ने इतने संक्षिप्त नोटिस में इसमें भाग लेने में अपनी असमर्थता जाहिर की।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का कामकाज देख रही तदर्थ समिति ने राज्य संघों की जायज मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया।

ग्वालियर में 11 से 17 फरवरी तक 2023 अंडर-20 और अंडर 15 फ्रीस्टाइल, ग्रीकोरोमन और महिला राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाना था।

डब्ल्यूएफआई की तदर्थ समिति के अध्यक्ष भूपेंदर सिंह बाजवा ने एक बयान में कहा, ‘‘कुछ राज्य कुश्ती संघों के अंडर-20 और अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप को पुनर्निर्धारित के प्रतिनिधित्व प्राप्त हुए। उन्होंने मांग की कि इतने कम समय में वे टीम भेजने में असमर्थ हैं क्योंकि इसके लिए अभी तक ट्रायल्स नहीं हुए हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें यात्रा और खेलने की किट जैसे जरूरी इंतजामात करने में भी परेशानी हो रही है। तदर्थ समिति की राय है कि उनकी समस्या जायज है और इसलिये अंडर-20 और अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप को स्थगित करने का फैसला किया गया। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments