scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलपुणेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को हराया

पुणेरी पलटन ने बेंगलुरु बुल्स को हराया

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) प्लेऑफ में पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी पुणेरी पलटन की टीम ने बुधवार को यहां त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में बेंगलुरु बुल्स पर 40-31 से शानदार जीत दर्ज की।

बेंगलुरु बुल्स ने मैच के अंतिम क्षणों में वापसी का अच्छा प्रयास किया लेकिन पुणेरी पलटन के कप्तान असलम इनामदार ने शानदार खेल दिखाया और उन्हें उनके साथियों का भी अच्छा साथ मिला।

पुणेरी पलटन ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। मध्यांतर तक उसकी टीम 18-13 से आगे थी।

दूसरे हाफ में अच्छा मुकाबला देखने को मिला। इस बीच बेंगलुरु बुल्स ने वापसी की कोशिश भी की, लेकिन इनामदार और उनके साथियों के सामने उनकी एक नहीं चली।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments