कोलकाता, 31 जनवरी (भाषा) खुशी खानिजाऊ ने बुधवार को यहां अंतिम होल में बर्डी के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण में पहले दौर के बाद एकल बढ़त बना ली।
खुशी ने आठवें, 10वें और 18वें होल में तीन बर्डी की लेकिन पांचवें और 12वें होल में दो बोगी भी कर गई जिससे पहले दौर के बाद उनका स्कोर एक अंडर 69 रहा। वह पहले दौर में अंडर पार का स्कोर बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं।
अनुभवी अमनदीप द्राल 16 होल के बाद चार अंडर के स्कोर से सबसे आगे चल रही थी लेकिन इसके बाद 17वें होल में उन्होंने ट्रिपल बोगी की और 18वें होल में भी बोगी कर गई। वह पार 70 के स्कोर से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।
पिछली दो प्रतियोगिताओं की उप विजेता हिताषी बख्शी सहित चार खिलाड़ी एक ओवर 71 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। तीन अन्य खिलाड़ी सहर अटवाल, जैस्मिन शेखर और गौरी करहादे हैं।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.