scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलखेल इंडिया युवा खेलों में दो मीट रिकॉर्ड बने

खेल इंडिया युवा खेलों में दो मीट रिकॉर्ड बने

Text Size:

चेन्नई, 25 जनवरी (भाषा) हरियाणा की दीपिका और पारस सिंघल ने गुरुवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में क्रमश: भाल फेंक और लड़कों की 2000 मीटर स्टीपलचेज में नए मीट (प्रतियोगिता) रिकॉर्ड बनाए।

दीपिका ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई। उन्होंने भाले को अपने तीसरे प्रयास में 56.79 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक जीता।

गुवाहाटी में खेलो इंडिया प्रतियोगिता में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीतने वाली 18 साल की दीपिका ने पंचकूला में 51.37 मीटर के सथ पहली बार रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पिछले साल भोपाल में 55.19 मीटर के साथ रिकॉर्ड में सुधार किया था।

पारस ने 2000 मीटर स्टीपलचेज में छह मिनट 1.11 सेकेंड के अजित कुमार के पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ा। हरियाणा के इस धावक ने पांच मिनट 53.74 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता।

तमिलनाडु ने गुरुवार को दांव पर लगे 17 में से आठ स्वर्ण पदक जीते।

मेजबान तमिलनाडु ने कोयंबटूर में बास्केटबॉल में दोहरे स्वर्ण पदक के अलावा ट्रैक एवं फील्ड में छह स्वर्ण जीते। टीम 23 स्वर्ण, 12 रजत और 23 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है।

एथलेटिक्स में दो पदक जीतने के अलावा हरियाणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता और वह 21 स्वर्ण, 12 रजत और 29 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया।

गत चैंपियन महाराष्ट्र स्टीपलचेज में अंजलि मडावी स्वर्ण से केवल एक स्वर्ण जीत सका लेकिन अब भी 26 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments