मेलबर्न, 19 जनवरी ( भाषा ) भारत के एन श्रीराम बालाजी और रोमानिया के विक्टर व्लाड कोर्निया की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई ।
उन्होंने इटली के मात्तेओ अर्नाल्डी और आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6 . 3, 6 . 4 से हराया ।
अगले दौर में उनका सामना दसवीं वरीयता प्राप्त अल सल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविच से होगा।
बालाजी और कोर्निया टूर्नामेंट में वैकल्पिक जोड़ी के रूप में उतरे हैं । बालाजी एटीपी युगल रैंकिंग में 79वें और कोर्निया 69वें स्थान पर हैं ।
बालाजी दूसरी बार ही आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे हैं । पिछले साल भारत के ही जीवन नेदुचेझियान के साथ वह पहले दौर में जीते थे । वह 2018 विम्बलडन में हमवतन विष्णु वर्धन के साथ दूसरे दौर में पहुंचे थे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.