चेन्नई , दो जनवरी ( भाषा ) अंतरराष्ट्रीय मास्टर पी सरवना कुमार चेन्नई ओपन अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में अधिराज मित्रा से हारने के बावजूद शीर्ष पर बने हुए हैं ।
कृष्णन चार अंक लेकर पांच अन्य ग्रैंडमास्टर फेडोरोव अलेक्सेइ ( बेलारूस), ग्लेक इगोर ( बेल्जियम), के मुहम्मद ( ताजिकिस्तान ), मानिक मिकुलास ( स्लोवाकिया ) और एंगुयेन डुक होआ ( वियतनाम ) के साथ शीर्ष पर हैं ।
अलेक्सेइ ने मुरली कृष्णन को हराया लेकिन इगोर को रोहित एस के हाथों पराजय झेलनी पड़ी । मुहम्मद ने कोल्ला भावन और मिकुलास ने श्रीराम आदर्श उप्पाला को मात दी ।
अंतरराष्ट्रीय मास्टर अरण्यक घोष, वियानी अंतोनियो डिकुन्हा और साहिल डे समेत छह खिलाड़ी दूसरे स्थान पर हैं ।
भाषा मोना पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.