scorecardresearch
Saturday, 4 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ेगी

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमत एक जनवरी से तीन प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला उत्पादन लागत बढ़ने से पड़ रहे असर को कम करने के लिए लिया गया है।

टाटा मोटर्स ने कहा कि यह मूल्य-वृद्धि सभी वाणिज्यिक वाहनों पर लागू होगी।

इसके पहले मारुति सुजुकी, हुंदै मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा और ऑडी जैसी यात्री वाहन विनिर्माता कंपनियों ने भी जनवरी से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments