scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलकोहली को गले लगाने मैदान में घुसा फलस्तीन समर्थक प्रशंसक

कोहली को गले लगाने मैदान में घुसा फलस्तीन समर्थक प्रशंसक

Text Size:

अहमदाबाद, 19 नवंबर (भाषा) भारतीय स्टार विराट कोहली का एक प्रशंसक आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया जो फलस्तीन का समर्थक था और उसने उन्हें गले लगाने का प्रयास किया।

यह घटना पहले ड्रिंक ब्रेक से पहले हुई।

सुरक्षाकर्मियों ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया। उसका नाम वेन जॉनसन है और वह चीनी फिलिपिनो मूल का आस्ट्रेलियाई है। उसे गिरफ्तार कर चंद खेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

क्रिकेट मैच में राजनीतिक नारेबाजी अपराध है लेकिन जॉनसन विदेशी नागरिक है तो नहीं पता कि उसके खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जायेगी।

जॉनसन ने चेहरे पर फलस्तीन के झंडे के डिजाइन वाला मास्क लगाया हुआ था और टी शर्ट के दोनों ओर भी इसके समर्थन के स्लोगन लिखे हुए थे।

टी शर्ट के आगे ‘फलस्तीन पर बमबारी बंद करो’ और पीछे ‘फलस्तीन को बचाओ’ लिखा था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अपने आयोजन के दौरान किसी भी राजनीतिक नारेबाजी की अनुमति नहीं देता है और भारत में भी इसकी अनुमति नहीं है।

इजराइल और फलस्तीन आतंकवादी ग्रुप हमास के बीच सात अक्टूबर से लड़ाई चल रही है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments