scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलभारत के तीन विकेट पर 97 रन

भारत के तीन विकेट पर 97 रन

Text Size:

अहमदाबाद, 19 नवंबर (भाषा) भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल में रविवार को यहां शुरुआती 15 ओवर में 97 रन तक तीन विकेट गंवा दिए जिससे टीम संकट में थी।

भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (47), शुभमन गिल (04) और श्रेयस अय्यर (04) के विकेट गंवाए।

अपडेट के समय विराट कोहली 32 जबकि लोकेश राहुल आठ रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया और गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया।

कप्तान रोहित शर्मा (47) ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने जोश हेजलवुड पर दो चौके जड़ने के बाद उनके अगले ओवर में लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा।

शुभमन गिल (04) हालांकि मिशेल स्टार्क की गेंद पर तेज प्रहार करने की कोशिश में मिड ऑन पर एडम जंपा को कैच दे बैठे।

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने स्टार्क पर लगातार तीन चौकों के साथ सातवें ओवर में भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। भारत ने 6.3 ओवर में अर्धशतक पूरा किया जो एकदिवसीय विश्व कप फाइनल में किसी टीम के रनों का सबसे तेज अर्धशतक है।

रोहित ने इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन अगली गेंद पर को हवा में लहरा बैठे और ट्रेविस हेड ने कवर्स से पीछे की ओर भागते हुए शानदार कैच लपका। उन्होंने 31 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे।

पिछले दो मैच में शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर (04) ने मैक्सवेल पर चौके से खाता खोला लेकिन अगले ओवर में कमिंस की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस को कैच दे बैठे जिससे भारत का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन हो गया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments