scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलभारत के आखिरी लीग मैच से पहले पंड्या की वापसी मुश्किल

भारत के आखिरी लीग मैच से पहले पंड्या की वापसी मुश्किल

Text Size:

मुंबई, एक नवंबर ( भाषा )भारत के स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में टीम के आखिरी लीग मैच से पहले वापसी नहीं कर सकेंगे ।

पंड्या को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी थी ।

वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके और बृहस्पतिवार को श्रीलंका तथा पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पायेंगे ।

भारत को आखिरी लीग मैच नीदरलैंड से 12 नवंबर को बेंगलुरू में खेलना है ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ वह तेजी से ठीक हो रहा है और आखिरी लीग मैच खेल सकेगा । यह भी संभव है कि वह सीधे सेमीफाइनल खेले ।’’

अभी तक सारे छह मैच जीतने वाली भारतीय टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश तय है ।

पंड्या की कमी पूरी करने के लिये टीम में छठे नंबर पर उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को उतारा गया है जबकि पांच गेंदबाज खेल रहे हैं । मोहम्मद शमी के शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम को बतौर गेंदबाज पंड्या की कमी नहीं खली है लेकिन टीम के संतुलन के लिये उनका होना बहुत जरूरी है ।

पंड्या इस समय बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments