पणजी, 26 अक्टूबर ( भाषा ) गोवा में बृहस्पतिवार की शाम 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भर से खिलाड़ियों को एक साथ लाने वाले इन खेलों से खेल भावना और एकता बढेगी ।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन पहली बार गोवा में हो रहा है । प्रधानमंत्री मोदी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम को 6 . 30 पर इनका उद्घाटन करेंगे ।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा ,‘‘ आज शाम को मैं गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करूंगा । इन खेलों से देश भर के खिलाड़ी एक साथ आयेंगे जिससे खेल भावना और एकता बढेगी । मुझे विश्वास है कि इन खेलों में प्रतिभा, परिश्रम और खेलों के लिये प्रेम का जश्न मनाया जायेगा ।’’
इस मौके पर केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद होंगे ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
