scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलनीदरलैंड को 309 रन से हराकर आस्ट्रेलिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड

नीदरलैंड को 309 रन से हराकर आस्ट्रेलिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर ( भाषा ) नीदरलैंड को विश्व कप मैच में रिकॉर्ड 309 रन से हराने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने कई रिकॉर्ड तोड़े जिनमें ग्लेन मैक्सवेल ने टूर्नामेंट का सबसे तेज शतक जड़ा ।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 399 रन बनाये । जवाब में डच टीम 21वें ओवर में 90 रन पर आउट हो गई ।

इनमें से कुछ नये रिकॉर्ड इस प्रकार है ।

1 . यह विश्व कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी और वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है । यह आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है ।

2 . ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए जिन्होंने सिर्फ 40 गेंद में तिहरा अंक छुआ ।

2 . वनडे में किसी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का यह सबसे तेज शतक है ।

3 . मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ सातवें विकेट के लिये 107 रन जोड़े जो विश्व कप में इस विकेट या इससे नीचे किसी विकेट के लिये सबसे बड़ी साझेदारी है ।

4 . दोनों ने 14 . 37 की रनरेट से रन बनाये जो विश्व कप में किसी शतकीय साझेदारी के लिये आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च रनरेट है ।

5 . मार्क वॉ (1996 ) , रिकी पोंटिंग ( 2003) और मैथ्यू हेडन ( 2007 ) के बाद डेविड वॉर्नर विश्व कप में लगातार दो शतक जमाने वाले आस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बन गए ।

6 . वॉर्नर ने आस्ट्रेलिया के लिये सर्वाधिक छह विश्व कप शतक जमा लिये हैं । उन्होंने रिकी पोंटिंग (पांच) को पछाड़ा और सचिन तेंदुलकर की बराबरी की ।

7 . भारत में विश्व कप के मैच में यह आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च स्कोर है और विश्व कप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments