scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलशीर्ष वरीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में, रामनाथन-पूरव युगल में हारे

शीर्ष वरीय खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में, रामनाथन-पूरव युगल में हारे

Text Size:

धारवाड़, 19 अक्टूबर (भाषा) शीर्ष वरीय निक चैपेल के अलावा भारतीय के शीर्ष खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और एसडी प्रज्जवल देव ने गुरुवार को यहां आईटीएफ धारवाड़ पुरुष विश्व टेनिस टूर के एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अमेरिका के चैपल ने सीधे सेट में भारत के करण सिंह को 6-4, 6-4 से हराया।

तीसरे वरीय भारतीय दिग्विजय प्रताप सिंह ने हमवतन ऋषभ अग्रवाल को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

भारत के डेविस कप खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने कड़े मुकाबले में इशाक इकबाल को 7-6, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

आठवें वरीय और स्थानीय खिलाड़ी प्रज्ज्वल ने सूरज प्रबोध को 6-3, 6-1 से हराया।

पूरव राजा और रामनाथन की शीर्ष वरीय युगल जोड़ी को हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में दिग्विजय और करण की गैरवरीय वरीय जोड़ी ने 7-6, 3-6, 10-6 से हराकर उलटफेर किया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments