scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलदीपिका-हरिंदर को स्क्वाश में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण

दीपिका-हरिंदर को स्क्वाश में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण

Text Size:

हांगझोउ, पांच अक्टूबर (भाषा) भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता।

दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया।

दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी मुकाबले को करीबी बनाने में सफल रही।

मलेशिया की जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक से 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन दीपिका और हरिंदर ने धैर्य बरकरार रखते हुए लगातार दो अंक के साथ जीत दर्ज की।

एशियाई खेलों में संभवत: अंतिम बार खेल रही दीपिका ने अपने अभियान का अंत दो पदक के साथ किया। वह कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं।

यह 32 वर्षीय खिलाड़ी चार एशियाई खेलों में छह पदक जीत चुकी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments