scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलइंग्लैंड ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराया

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराया

Text Size:

गुवाहाटी, दो अक्टूबर (भाषा) मोईन अली के तूफानी अर्ध शतक की मदद से इंग्लैंड ने विश्व कप के अभ्यास क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां बांग्लादेश को 77 गेंद शेष रहते हुए चार विकेट से हराया।

बांग्लादेश ने मेहदी हसन मिराज के 74 रन की मदद से जब 37 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन बनाए थे तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा था।

खेल शुरू होने पर इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति के आधार पर 37 ओवर में 197 रन बनाने का लक्ष्य मिला जो उसने 24.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर दिया।

मोईन अली ने 39 गेंद पर दो चौकों और छह छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 34 और कप्तान जोस बटलर ने 30 रन का योगदान दिया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments