नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने चीन के हांगझोउ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में भाग लेने वाले देश के खिलाड़ियों से शनिवार को कहा कि पदक जीतने से ज्यादा प्रयास मायने रखता है।
उषा ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘एशियाई खेलों के लिए हमारे दल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और ढेर सारा आशीर्वाद। हमेशा हमारी नैतिकता और मूल्यों को बनाए रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ याद रखें, केवल पदक ही नहीं बल्कि प्रयास भी मायने रखता है। ’’
चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों में भारत के 655 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि उनके साथ 260 कोच और सहायक स्टाफ जाएगा।
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
