scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसहारनपुर में बालक मृत मिला, गले पर मिले चोट के निशान

सहारनपुर में बालक मृत मिला, गले पर मिले चोट के निशान

Text Size:

सहारनपुर (उप्र), छह सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में फतेहपुर थानाक्षेत्र में दूध लेने के लिए घर से निकला एक बालक बाद में मृत मिला। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि जिले के थाना फतेहपुर अन्तर्गत छुटमलपुर के ग्राम सबरीपुर का रहने वाला 12 वर्षीय शावेज मंगलवार दोपहर साइकिल लेकर गांव के बाहर डेयरी पर दूध लेने गया था। उन्होंने बताया कि डेयरी पर दूध नहीं मिलने पर वह अपना बर्तन वहीं रखकर घर वापिस लौट आया था। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह फिर साइकिल लेकर दूध लेने के लिये डेयरी पर गया तो शाम तक वापिस नहीं लौटा, जिससे परिजन चितिंत हुए।

उन्होंने बताया कि परिजन उसकी तलाश करते हुए जब डेयरी पर पहुंचे तो पता चला कि शावेज दोबारा डेयरी पर नहीं आया और उसका दूध का बर्तन भी वहीं रखा था, इस पर परिजनों ने शावेज की तलाश शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रात दस बजे गांव के ही एक बाग में शावेज की साइकिल बरामद हुई और बाग में कुछ दूरी पर ही शावेज का शव मिला।

जैन ने बताया कि उसकी गर्दन पर चोट के निशान पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं जफर नोमान अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments