scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री ने लुधियाना से गाजियाबाद के हिंडन के बीच उड़ान की शुरुआत की

पंजाब के मुख्यमंत्री ने लुधियाना से गाजियाबाद के हिंडन के बीच उड़ान की शुरुआत की

Text Size:

लुधियाना, छह सितंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लुधियाना से गाजियाबाद के हिंडन के लिए एक उड़ान शुरू की। इसके साथ ही दो साल से अधिक के अंतराल के बाद यहां हवाई अड्डे से उड़ानें फिर से शुरू हो गईं।

मान ने कहा कि पहले तीन महीने में टिकट के दाम 999 रुपये होंगे, जिससे लुधियाना से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक एक तरफ की हवाई यात्रा बस यात्रा की तुलना में सस्ती हो जाएगी।

मान ने कहा कि ‘बिग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी ‘फ्लाई बिग एयरलाइंस’ के नाम से उड़ानों का संचालन करेगी। फिलहाल सप्ताह में पांच दिन उड़ान होगी, लेकिन अगले महीने से सभी सातों दिन उड़ानें संचालित की जाएंगी।

मान ने कहा कि 90 मिनट की उड़ान उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों की सुगम यात्रा में मदद करेगी, जिससे क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि दो सितंबर, 2017 से नौ अप्रैल, 2021 तक क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत हवाई अड्डे से ‘एलायंस एयर’ द्वारा उड़ानें संचालित की गई थीं।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments