कुटा (इंडोनेशिया) 13 अगस्त (भाषा) इडेमित्सु होंडा इंडिया रेसिंग टीम ने रविवार को यहां मांडलिका इंटरनेशनल स्ट्रीट सर्किट में 2023 एफआईएम एशिया रोड रेसिंग चैंपियनशिप (एआरआरसी) के चौथे चरण में दो अंक हासिल किए।
काविन क्विंटल और मोहसिन पी की भारतीय जोड़ी ने रेस एक को क्रमशः 16वें और 22वें स्थान पर समाप्त किया। इन दोनों ने दूसरे रेस मे अपने खेल में सुधार किया जहां क्विंटल 18 मिनट 17.388 सेकंड के समय के साथ 14 स्थान पर रहे। उन्होंने इस प्रदर्शन से दो अंक हासिल किये।
मोहसिन रेस दो में तीन स्थान के सुधार के साथ 19वें पायदान पर रहे। टीम के नाम अब प्रतियोगिता में कुल 21 अंक हो गए हैं।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
