scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलपीसीबी ने पूर्व अध्यक्ष एजाज बट के निधन पर शोक जताया

पीसीबी ने पूर्व अध्यक्ष एजाज बट के निधन पर शोक जताया

Text Size:

कराची, चार अगस्त (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एजाज बट के निधन पर शोक जताया है ।

वह 85 वर्ष के थे ।

क्रिकेट प्रशासक बनने से पहले बट ने पाकिस्तान के लिये 1959 से 1962 के बीच में आठ टेस्ट खेले । उन्होंने एक अर्धशतक समेत 279 रन बनाये ।

पीसीबी की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा,‘‘ पीसीबी की ओर से मैं एजाज बट के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं । मैं निजी तौर पर उन्हें जानता था और मेरे मन में उनके लिये अपार सम्मान है ।’

अशरफ 2011 में बट की जगह पीसीबी प्रमुख बने थे ।

बट के कार्यकाल में ही स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पर प्रतिबंध लगा था । उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने 2009 टी20 विश्व कप जीता था ।

भाषा

मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments