scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमविदेशजयशंकर ने कनाडाई विदेश मंत्री से मुलाकात की, कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा पर जोर दिया

जयशंकर ने कनाडाई विदेश मंत्री से मुलाकात की, कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा पर जोर दिया

Text Size:

जकार्ता, 14 जून (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कनाडा की विदेश मंत्री मिलानी जॉली से मुलाकात की जिस दौरान उन्होंने हिंसा को उकसाने वाली स्थिति से कड़ाई से निपटने और कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों के बीच जयशंकर ने इस बात का उल्लेख किया।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठक से इतर यह मुलाकात हुई।

जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘जकार्ता में कनाडाई विदेश मंत्री मिलानी जॉली से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा हमारे आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।’’

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘हमारे राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को और हिंसा को भड़काने वाली स्थिति से कड़ाई से निपटने की जरूरत को रेखांकित किया।’’

कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन खालिस्तान समर्थक पोस्टर के प्रसार के बाद कनाडा ने भारत को भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया था।

भारत ने कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने साझेदार देशों से कहा है कि चरमपंथी खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ने नहीं दें और इनका बढ़ना रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है।

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments