scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमानवाधिकार आयोग ने लड़की का शव घसीटे जाने के मामले में बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया

मानवाधिकार आयोग ने लड़की का शव घसीटे जाने के मामले में बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक लड़की के शव को कथित तौर पर पुलिस द्वारा घसीटे जाने की खबरों पर पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी।

लड़की पर कथित रूप से यौन हमले के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी।

एनएचआरसी ने मामले में छह सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है।

आयोग ने यहां जारी बयान में कहा कि उसने खबरों में लड़की के शव को सार्वजनिक रूप से घसीटे जाने की तस्वीर पर स्वत: संज्ञान लिया है।

आयोग ने कहा कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उसने कहा कि लड़की अनुसूचित जनजाति समुदाय की थी।

घटना पर स्तब्धता जताते हुए आयोग ने टिप्पणी की कि अगर यह घटना सच है तो मृतका के सम्मान के अधिकार के उल्लंघन का यह गंभीर मामला है और चिंता का विषय है।

आयोग ने कहा कि इसके मद्देनजर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया गया है।

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments