नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) मंगलवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि36 न्यायालय दूसरीलीड समलैंगिक विवाह
समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की याचिकाओं पर न्यायालय ने कहा, ‘पर्सनल लॉ’ पर विचार नहीं
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया कि समलैंगिक विवाहों को कानूनी मान्यता देने की अपील करने वाली याचिकाओं पर फैसला करते समय वह विवाह संबंधी ‘पर्सनल लॉ’ पर विचार नहीं करेगा और वकीलों से विशेष विवाह अधिनियम पर दलीलें पेश करने को कहा।
दि37 दिल्ली कोविड उपचाराधीन मामले
दिल्ली में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या मार्च से 430 प्रतिशत बढ़ी
नयी दिल्ली, दिल्ली में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30 मार्च को 932 थी जो करीब तीन सप्ताह बाद 17 अप्रैल को 4,976 हो गई और ऐसे मामलों की संख्या में करीब 430 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है।
दि32 न्यायालय बिल्कीस
बिल्कीस मामला: न्यायालय ने कहा, अपराध की गंभीरता पर सरकार विचार कर सकती थी
नयी दिल्ली, केंद्र और गुजरात सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वे बिल्कीस बानो मामले में दोषियों को सजा में छूट देने पर मूल फाइल के साथ तैयार रहने के उसके 27 मार्च के आदेश की समीक्षा के लिए याचिका दायर कर सकते हैं।
दि34 एनएमसीजी परियोजना
एनएमसीजी ने नमामि गंगे के तहत 638 करोड़ रूपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने मंगलवार को नमामि गंगे के तहत 638 करोड़ रूपये की आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी जिसमें उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की चार परियोजनाएं शामिल हैं।
दि11 न्यायालय अतीक लीड जांच
उच्चतम न्यायालय अतीक, अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर करेगा सुनवाई
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की स्वतंत्र जांच का अनुरोध करने वाली याचिका पर 24 अप्रैल को सुनवाई करने के लिए मंगलवार को सहमत हो गया।
प्रादे83 महाराष्ट्र राकांपा लीड अजित
जब तक जीवित हूं, राकांपा के लिए काम करूंगा : अजित पवार
मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि वह जब तक जीवित हैं, अपनी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। इसके साथ ही पवार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह और उनके करीबी विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर सकते हैं।
प्रादे74 महाराष्ट्र अदालत लीड दाभोलकर
नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: बंबई उच्च न्यायालय ने जांच की अदालती निगरानी बंद की
मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में हुई हत्या के मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही जांच की अदालती निगरानी को मंगलवार को बंद कर दिया।
दि39 न्यायालय आरक्षण कर्नाटक(रिपीट)
कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के खिलाफ याचिकाओं पर न्यायालय ने सुनवाई 25 अप्रैल तक टाली
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक में मुसलमानों का चार प्रतिशत आरक्षण खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार को 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। इसकी प्रमुख वजह यह रही कि राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से वक्त मांग लिया।
प्रादे87राजस्थान लीड पेपर लीक
द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : आरपीएससी के सदस्य सहित तीन लोग हिरासत में
जयपुर, राजस्थान पुलिस के विशेष दल (एसओजी) ने द्वितीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में राज्य लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के एक सदस्य बाबूलाल कटारा और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। एसओजी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
वि22 नेपाल भारतीय लीड पर्वतारोही
भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर नेपाल में माउंट अन्नपूर्णा से सकुशल मिलीं
काठमांडू, भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही बलजीत कौर (27) नेपाल के ‘माउंट अन्नपूर्णा’ के शिखर से उतरते समय ‘चौथे कैंप’ के पास से लापता होने के एक दिन बाद मंगलवार को सकुशल मिल गईं। एक अभियान आयोजक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
वि17 सूडान संघर्ष
सूडान में तीसरे दिन भी संघर्ष जारी, अब तक 185 लोगों की मौत
खार्तूम, सूडान पर नियंत्रण के लिए सोमवार को सेना और प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच तीसरे दिन लड़ाई जारी रहने की वजह से राजधानी खार्तूम एवं अन्य शहरों में धमाकों तथा गोलीबारी की आवाज गूंजती रही।
अर्थ22दूसरी लीड एप्पल स्टोर
देश में एप्पल का पहला रिटेल स्टोर चालू, सीईओ कुक ने ग्राहकों का स्वागत किया
मुंबई, दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश में पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को चालू हो गया। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने सुबह 11 बजे ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर का दरवाजा खोला।
अर्थ24आवास-सर्वे
आवास ऋण पर ब्याज और बढ़ने से मकानों की बिक्री प्रभावित होगी: सर्वे
मुंबई, घर खरीदने को इच्छुक 95 प्रतिशत से अधिक लोगों का मानना है कि आवास ऋण पर इस साल और ब्याज दर बढ़ने से मकान खरीदने का उनका निर्णय प्रभावित होगा। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और संपत्ति सलाहकार एनारॉक के एक सर्वे में यह कहा गया है।
खेल13खेल आयरलैंड
जयसूर्या के 10 विकेट से श्रीलंका ने आयरलैंड को पारी और 280 रन से हराया
गॉल, बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या ने मैच में 10 विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन मंगलवार को आयरलैंड को पारी और 280 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
खेल4 खेल आईपीएल लखनऊ संभावना
राजस्थान रॉयल्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा लखनऊ सुपरजाइंट्स को
जयपुर, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अब तक उतार-चढ़ाव वाला प्रदर्शन करने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम को अगर जीत की राह पर लौटना है तो उसे अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
द कन्वरसेशन की साझेदारी के तहत जारी खबरें
वि12पृथ्वी मृदा
पृथ्वी पर मृदा ने जीवन कैसे बदल दिया?
एडिनबर्ग, पृथ्वी के अस्तित्व में आने के पहले चार अरब वर्ष तक इसके महाद्वीप धूल भरे, बंजर और चट्टानी थे, ठीक मंगल ग्रह की सतह की तरह। लेकिन करीब 50 करोड़ साल पहले यह सब बदल गया।
वि13पौधे मानसिक स्वास्थ्य
पौधे कैसे बदल सकते हैं आपकी मानसिक स्थिति
ऑर्मस्कर्क (ब्रिटेन), पौधे, लोगों को जानवरों से काफी अलग दिखते हैं और बहुत से लोगों के लिए उन्हें खुद से अलग समझना आसान हो जाता है और वे इनके महत्व को समझने से चूक जाते हैं।
भाषा
धीरज पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.