scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईएसआर ने गुजरात में खरीदी 38 एकड़ जमीन, 400 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी औद्योगिक पार्क

ईएसआर ने गुजरात में खरीदी 38 एकड़ जमीन, 400 करोड़ रुपये के निवेश से बनाएगी औद्योगिक पार्क

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट सेवा और निवेश कंपनी ईएसआर समूह ने गुजरात में 38 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। कंपनी यहां औद्योगिक पार्क एवं गोदाम पार्क विकसित करने के लिए 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बताया कि यह परियोजना गुजरात के साणंद में स्थित है और यहां दस लाख वर्गफुट क्षेत्र में निर्माण एवं विकास पर करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना के साथ कंपनी गुजरात में दूसरी बार निवेश करेगी।

इससे पहले ईएसआर समूह ने जालिसना में 37 एकड़ की परियोजना में निवेश किया था।

ईएसआर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिजीत मल्कानी ने कहा, ‘‘भारत में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पाने वाले राज्यों में से एक गुजरात है। अब यह इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी विनिर्माण एवं असेंबली का केंद्र बन रहा है। यह नया पार्क राज्य के फलते-फूलते औद्योगिक परिवेश के लिए लाभदायक होगा।’’

कंपनी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य स्थापित और उभरती ईवी विनिर्माण एवं सहयोगी इकाइयों के लिए एक अलग स्थल तैयार करना है जिससे ये इकाइयां अहमदाबाद में विस्तार कर सकें।

भाषा मानसी रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments