लेह/जम्मू, 15 अप्रल (भाषा) सेना के ‘लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंटल सेंटर’ (एलएसआरसी) की बहादुरी और देश के प्रति बलिदान के लिए प्रशंसा करते हुए उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी. डी. मिश्रा ने शनिवार को कहा कि उनका प्रशासन रेजीमेंट के शहीदों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संघ शासित प्रदेश से बाहर शहीद होने वाले लद्दाखी सैनिकों के परिजनों को भी बढ़ी हुई अनुग्रह राशि पाने का अधिकार होगा।
मिश्रा ने कहा, ‘‘लद्दाख संघ शासित प्रदेश प्रशासन एलएसआरसी के शहीदों के निकटतम परिजन को मिलने वाली पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करेगा। जीवन का बलिदान सर्वोच्च है, फिर चाहे वह कहीं भी दिया जाए, ऐसे में देश सेवा में किसी भी हिस्से में सेवा के दौरान शहीद हुए लद्दाखी सैनिकों के परिजन भी यह अनुग्रह राशि पाने के अधिकारी होंगे।’’
भाषा अर्पणा माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.