scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत, 355 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत, 355 नये मामले

Text Size:

जयपुर, 12 अप्रैल (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित एक और मरीज की बुधवार को मौत हो गई। वहीं 355 नये मामले सामने आये हैं।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जयपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है वहीं संक्रमण के 355 नये मामले सामने आये जिनमें से जयपुर में 82, राजसमंद में 36, अजमेर-जोधपुर में 28-28, अलवर में 27, झालावाड़ में 24, बीकानेर में 21, उदयपुर में 20 संक्रमित मरीज शामिल हैं।

राज्य में इस साल जनवरी से आज तक इस घातक बीमारी से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। राज्य में वर्तमान में 1,245 मरीज उपचाराधीन है। वहीं 72 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं।

भाषा कुंज अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments