ठाणे, 11 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी और उसका शव एक राजमार्ग के समीप फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वरिष्ठ निरीक्षक दत्ता बोराटे ने बताया कि सोमवार सुबह मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक पाइपलाइन के पीछे राहगीरों को 40 वर्षीय महिला का शव नजर आया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, महिला के सिर पर जख्म के निशान थे।
निरीक्षक ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि भिवंडी निवासी आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया था। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बोराटे ने बताया कि ससुरालवालों के साथ नहीं रहने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गयी।
भाषा राजकुमार शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.