scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशउप्र: हमीरपुर में वृद्ध की उसके पुत्र और पौत्र ने कुल्‍हाड़ी से हमला कर हत्या की, मामला दर्ज

उप्र: हमीरपुर में वृद्ध की उसके पुत्र और पौत्र ने कुल्‍हाड़ी से हमला कर हत्या की, मामला दर्ज

Text Size:

हमीरपुर (उप्र) 10 अप्रैल (भाषा) हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की उसके पुत्र और पौत्र कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुमेरपुर थाना क्षेत्र के सिमनौडी गांव निवासी रामगुलाम प्रजापति (75) की उसके पुत्र कामता एवं पौत्र लल्लू ने कुल्हाडी से हमला कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि रामगुलाम के दो पुत्र कामता एवं कालीचरण हैं। कामता अपने पिता से अलग अपने परिवार के साथ रहता था, जबकि रामगुलाम छोटे पुत्र कालीचरण के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि रामगुलाम की जमीन के बंटवारे को लेकर उसमें और कामता में मनमुटाव रहता था |

थाना प्रभारी निरीक्षक रामआसरे सरोज ने बताया कि कामता और लल्लू के खिलाफ हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments