कोच्चि, 10 अप्रैल (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने ईस्टर पर गिरजाघर के दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि अगर यह संघ परिवार के ‘‘पिछले कर्मों का प्रायश्चित है’’ तो अच्छी बात है।
कोच्चि के पास अंगमाली में पार्टी के एक कार्यक्रम में विजयन ने कहा कि लोगों ने संघ परिवार का ‘‘असली रंग’’ देखा है और अब वे अपने आप को ईसाई समुदाय के करीब दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘देश के प्रधानमंत्री दिल्ली में (ईस्टर पर) प्रसिद्ध गिरजाघर गए। अगर यह ईसाइयों के खिलाफ पिछले कर्मों का प्रायश्चित था तो यह अच्छी बात है। हमने देखा कि भाजपा नेता राज्य में बिशप के घरों में जा रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है। लेकिन उन्हें (भाजपा को) यह समझना चाहिए कि लोग अपने अनुभव के आधार पर ही प्रतिक्रिया देंगे।’’
भाषा गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.