scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटीएचडीसीआईएल के सीएमडी राजीव कुमार विश्नोई को एनएचपीसी का अतिरिक्त प्रभार

टीएचडीसीआईएल के सीएमडी राजीव कुमार विश्नोई को एनएचपीसी का अतिरिक्त प्रभार

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) टीएचडीसीआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजीव कुमार विश्नोई को एनएचपीसी के भी सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

एनएचपीसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, “बिजली मंत्रालय ने टीएचडीसीआईएल के सीएमडी राजीव कुमार विश्नोई को एनएचपीसी के सीएमडी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की सक्षम अधिकारी से मंजूरी मिलने के बारे में अवगत कराया है।”

मंत्रालय के मुताबिक, विश्नोई के पास अतिरिक्त प्रभार एक मार्च, 2023 से दो महीने तक या स्थायी अधिकारी के आने तक या अगला आदेश आने तक, जो भी पहले हो, तब तक रहेगा।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments