scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशशाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) बृहस्पतिवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि34 मोदी दूसरीलीड भाजपा स्थापना दिवस

भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अन्य चुनौतियों से भारत को मुक्त कराने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध: मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारत को भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘बादशाही’ मानसिकता वाले लोगों की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि ऐसे लोग 2014 से ही गरीबों, पिछड़ों और वंचितों का अपमान कर रहे हैं।

दि61 भाजपा लीड एंटनी

भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

संसद16 संपूर्ण लीड अनिश्चितकाल स्थगित लोस रास

संसद अनिश्चित काल के लिए स्थगित, हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का दूसरा चरण

नयी दिल्ली, संसद के दोनों सदनों को बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया तथा विभिन्न मुद्दों पर हुए हंगामे एवं गतिरोध के कारण बजट सत्र के दौरान लोकसभा में महज 34 प्रतिशत और राज्यसभा में मात्र 24.4 प्रतिशत ही कामकाज हो पाया।

दि42 लीड विपक्ष

बजट सत्र के समापन पर विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, व्यवधान के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया

नयी दिल्ली, कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन एकजुटता दिखाते हुए आगे भी मिलकर काम करने का संकल्प लिया और आरोप लगाया कि इस सत्र में कार्यवाही बाधित रहने के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है।

दि64 शिक्षा मंत्रालय बोर्ड परीक्षा

बोर्ड परीक्षा: कक्षा 10वीं, 12वीं के नतीजे पिछली कक्षा के अंकों को ध्यान में रख तय किये जा सकते हैं

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के मसौदे के अनुसार, कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों (टर्म) में कराई जा सकती हैं और कक्षा 10वीं और 12वीं के अंतिम परिणाम पिछली कक्षा के अंकों को ध्यान में रख कर तय किये जा सकते हैं।

प्रादे32 तेलंगाना दूसरी लीड भाजपा प्रमुख जमानत

तेलंगाना पेपर लीक मामला : पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की हिरासत के लिए याचिका दायर की

हैदराबाद, पुलिस ने वारंगल जिले की एक अदालत में बृहस्पतिवार को याचिका दायर कर 10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंडी संजय कुमार की हिरासत मांगी है।

दि37अदालत तीसरी लीड सत्येंद्र जैन

धन शोधन मामले में सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने धन शोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी।

वि17 सऊदी ईरान लीड राजनयिक संबंध

सऊदी अरब व ईरान अपने दूतावासों को पुन: खोलने एवं हवाई यात्रा सुगम बनाने पर सहमत

बीजिंग, सऊदी अरब और ईरान अपनी-अपनी राजधानी और अन्य शहरों में राजनयिक मिशन को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

अर्थ44 आरबीआई लीड दास

रेपो दर में वृद्धि अभी रोकी है, पर यह ‘सिर्फ इस बैठक के लिए’ है: शक्तिकांत दास

मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने स्पष्ट किया है कि इस बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला स्थायी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कदम को भविष्य के संकेतक के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए, क्योंकि केंद्रीय बैंक जरूरत होने पर दरों में और वृद्धि करने में ‘हिचकिचाएगा’ नहीं।

अर्थ65 ऑनलाइन गेमिंग नियम

सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेम पर रोक लगाने के नियम जारी

नयी दिल्ली, सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नए नियम बृहस्पतिवार को जारी करते हुए सट्टेबाजी एवं दांव लगाने से संबंधित किसी भी गेम को प्रतिबंधित कर दिया है।

खेल11 खेल बैडमिंटन भारत

ओरलियंस मास्टर्स: निशिमोटो को हराकर राजावत क्वार्टर फाइनल में

ओरलियंस (फ्रांस), भारत के प्रियांशु राजावत ने शीर्ष वरीय जापान के केंटा निशिमोटो के खिलाफ गुरुवार को यहां सीधे सेट में जीत दर्ज करते हुए ओरलियंस मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :

वि21 नाभि

कई रहस्य छिपे हैं आपकी नाभि में

मैरीलैंड, यह हर किसी के पास है, लेकिन आप इसके बारे में ज्यादा नहीं जानते। यहां जीवविज्ञानी सारा ल्यूपेन, जो मानव और तुलनात्मक पशु शरीर क्रिया विज्ञान पढ़ाती हैं, नाभि के अंदर और बाहर की व्याख्या कर रही हैं।

वि13 ट्रंप आरोप

ट्रंप के व्यापारिक धोखाधड़ी आरोपों के क्या मायने हैं

विलियम्सबर्ग (अमेरिका), पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर चार अप्रैल, 2023 को न्यूयॉर्क में आरोप लगाया गया था। इससे कुछ समय पहले, मैनहट्टन ग्रैंड जूरी ने जिन आरोपों पर उन्हें दोषी ठहराया था, उन्हें सार्वजनिक कर दिया गया था।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments