scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशबांदा में दिव्यांग युवक का शव कुएं से मिला

बांदा में दिव्यांग युवक का शव कुएं से मिला

Text Size:

बांदा(उप्र), पांच अप्रैल(भाषा) जिले की नरैनी कोतवाली क्षेत्र के खरौंच गांव में एक दिव्यांग युवक का शव बुधवार को उसके घर से कुछ दूरी पर बने कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दिव्यांग ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है, जबकि उसके भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) नितिन कुमार ने बताया कि खरौंच गांव में बुधवार को दिव्यांग युवक बिहारी (26) का शव उसके घर से कुछ दूरी पर बने एक पुराने कुएं से बरामद किया गया है। उसके कपड़े और एक मोबाइल फोन कुएं की जगत (भीटे) पर रखे मिले हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, मृतक के बड़े भाई आशु ने हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

सीओ ने कहा, ‘‘पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा सं जफर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments