scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशकोलकाता के मेयो रोड इलाके में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 17 घायल

कोलकाता के मेयो रोड इलाके में बस पलटने से दो लोगों की मौत, 17 घायल

Text Size:

कोलकाता, एक अप्रैल (भाषा) मध्य कोलकाता के मेयो रोड इलाके में शनिवार शाम एक बस पलटने दो लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मेटियाब्रज-हावड़ा मार्ग पर मिनीबस मेयो रोड-डफरिन रोड क्रॉसिंग की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना शाम लगभग 4.40 बजे हुई।

उन्होंने कहा कि बस चालक ने अचानक उस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह पलट गई और एक मोटरसाइकिल से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में बस कंडक्टर और एक यात्री की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों का सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments