नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) शनिवार रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी कुछ मुख्य समाचार…
प्रादे76 मप्र मोदी लीड सुपारीकुछ लोगों ने मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है, लेकिन हर भारतीय आज मेरा सुरक्षा कवच है : मोदी भोपाल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें मारने के लिए भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है, लेकिन देश के गरीब, मध्यम वर्ग, आदिवासी, दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समेत हर भारतीय आज मोदी का सुरक्षा कवच बना हुआ है। दि38 आईएमडी दूसरीलीड गर्मी भारत के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक गर्मी की आशंका : आईएमडी नयी दिल्ली, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रादे94 पंजाब दूसरी लीड सिद्धूकांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू पटियाला जेल से रिहा, केंद्र सरकार पर साधा निशाना पटियाला, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आते ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोकतंत्र बेड़ियों में जकड़ा हुआ है और संस्थान गुलाम हो गए हैं। प्रादे50 पंजाब अमृतपाल साथीअमृतपाल सिंह का करीबी सहयोगी पपलप्रीत होशियारपुर में ‘डेरा’ के सीसीटीवी फुटेज में दिखा चंडीगढ़, सोशल मीडिया पर आए एक ताजा सीसीटीवी फुटेज में अलगाववादी अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कथित रूप से होशियारपुर के एक गांव के ‘डेरा’ में देखा जा सकता है। वहीं पुलिस पंजाब शनिवार को भी जिले में पपलप्रीत की तलाश में जुटी रही। प्रादे82 मिजोरम शाह लीड रैलीशाह ने पूर्वोत्तर के उग्रवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की आइजोल, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्वोत्तर में सक्रिय आतंकवादियों से मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। दि46 अदालत कंझावला लीड आरोपपत्रकंझावला कांड : सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, चार पर हत्या का मामला नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में सात आरोपियों के खिलाफ शनिवार को 800 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया। अर्थ24 लीड जीएसटी संग्रहमार्च में जीएसटी संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मार्च में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 1.60 लाख करोड़ रुपये हो गया जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक कर संग्रह है। इसके साथ वित्त वर्ष 2022-23 में वार्षिक कर वृद्धि 22 प्रतिशत रही। खेल19 खेल आईपीएल लीड केकेआरपंजाब किंग्स की केकेआर पर जीत में चमके राजपक्षे और अर्शदीप मोहाली, भानुका राजपक्षे के अर्धशतक और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारिश से प्रभावित मैच में शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को डकवर्थ लुईस पद्धति से सात रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वि18 ब्रिटेन भारतीय सजापैसों के लिए मां-बाप को परेशान करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति को दो साल की कैद लंदन, नशे की लत के कारण मां-बाप को पैसों के लिए परेशान करने वाले भारतीय मूल के एक व्यक्ति को दो साल कैद की सजा सुनायी गई है। प्रादे32 कश्मीर ट्यूलिप उद्यानश्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन को निहारने 10 दिन के भीतर ही एक लाख से अधिक लोग पहुंचे श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती फूलों के खिलने के साथ पूरे शबाब पर है और इसके खुलने के 10 दिन के भीतर ही करीब 1.35 लाख लोग इस खूबसूरती को निहार चुके हैं।भाषा अर्पणा माधवमाधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.