scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशएचपीएसएससी की 30 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए : पुलिस

एचपीएसएससी की 30 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए : पुलिस

Text Size:

हमीरपुर, एक अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएससी) द्वारा आयोजित 30 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य सतर्कता विभाग 22 परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच कर रहा है और अब तक पांच प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। प्रश्नपत्र लीक मामलों में कम से कम 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उप महानिरीक्षक (सतर्कता) जी. शिव कुमार ने कहा कि मामले में जिन उच्च पदस्थ अधिकारियों का नाम सामने आया है, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम, 1988 की धारा 17ए के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आयोग के पूर्व सचिव को पूछताछ के लिए कई बार बुलाया जा चुका है और उनके खिलाफ आगे की जांच जारी है।

कनिष्ठ कार्यालय सहायक प्रश्नपत्र लीक घोटाले का 23 दिसंबर को पर्दाफाश हुआ था, जब सतर्कता अधिकारियों ने एचपीएसएससी की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को हल किए गए प्रश्न पत्र और 2.5 लाख रुपये नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

राज्य सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक को लेकर एचपीएसएससी के कामकाज को निलंबित कर दिया था और आयोग को भंग करने से पहले आगामी सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments