scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशओडिशा ने कटक-भुवनेश्वर-खुर्दा-पुरी मेट्रो ट्रेन परियोजना की घोषणा की

ओडिशा ने कटक-भुवनेश्वर-खुर्दा-पुरी मेट्रो ट्रेन परियोजना की घोषणा की

Text Size:

भुवनेश्वर, एक अप्रैल (भाषा) ओडिशा सरकार ने भारी यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कटक-भुवनेश्वर-खुर्दा-पुरी मार्ग पर करीब 100 किलोमीटर लंबी मेट्रो ट्रेन परियोजना की शनिवार को घोषणा की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उत्कल दिबास (ओडिशा दिवस) के अवसर पर परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि परियोजना मुख्य रूप से “एलिवेटेड कॉरिडोर” पर आधारित होगी और पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित होगी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में कटक के पास त्रिसूलिया से भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक मेट्रो मार्ग बनाया जाएगा और यह नंदनकानन, पटिया, वाणी विहार और भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों से इसके गुजरने की संभावना है।

पटनायक ने कहा कि परियोजना कटक में सुभाष बोस सेतु के पास से शुरू हो रही है और यह उस शहर के यात्रियों को भुवनेश्वर में महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी। बाद के चरणों में मेट्रो का विस्तार खुर्दा और पुरी तक होगा।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments