scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमविदेशभारतीय-अमेरिकी मिंडी कलिंग को 2021 ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक प्रदान करेंगे बाइडन

भारतीय-अमेरिकी मिंडी कलिंग को 2021 ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक प्रदान करेंगे बाइडन

Text Size:

वाशिंगटन, 21 मार्च (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारतीय-अमेरिकी वेरा मिंडी चोकलिंगम को 2021 ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक प्रदान करेंगे। व्हाइट हाउस ने सोमवार को घोषणा की।

भारतीय-अमेरिकी मिंडी कलिंग के नाम से मशहूर हैं।

‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक अमेरिकी सरकार द्वारा कलाकारों, कला संरक्षकों और समूहों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। यह उन अनुकरणीय लोगों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने अमेरिका में कला को आगे बढ़ाया है और अपनी विशिष्ट उपलब्धियों से दूसरों को प्रेरित किया।

व्हाइट हाउस ने 2021 के राष्ट्रीय पदक विजेताओं की सूची जारी करते हुए कहा, ‘‘हास्य से ओत-प्रोत मिंडी कलिंग का काम टेलीविजन, फिल्म और किताबों के जरिए लोगों को प्रेरित करता है। देश भर में महिलाओं और लड़कियों के अनुभवों का दर्शाता है।’’

मिंडी के अलावा जूडिथ फ्रांसिस्का बाका, फ्रेड आइचनर, जोस फेलिसियानो, ग्लेडिस नाइट, जूलिया लुइस-ड्रेफस, एंटोनियो मार्टोरेल-कार्डोना, जोन शिगेकावा, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, वेरा वैंग, द बिली हॉलिडे थिएटर और इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक्स इन डांस को ‘नेशनल मेडल ऑफ आर्ट्स’ पदक दिए जाएंगे।

वहीं 2021 ‘नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल’ के विजेताओं की सूची में रिचर्ड ब्लैंको, जोहनेट्टा बेटश कोल, वाल्टर इसाकसन, अर्ल लुईस, हेनरिटा मान, एन पैटचेट, ब्रायन स्टीवेन्सन, एमी टैन, तारा वेस्टओवर, कोलसन व्हाइटहेड और नेटिव अमेरिका कॉलिंग का नाम शामिल है।

भाषा निहारिका सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments