scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतईपीएफओ में जनवरी में 14.86 लाख नए अंशधारक जोड़े

ईपीएफओ में जनवरी में 14.86 लाख नए अंशधारक जोड़े

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जनवरी, 2023 में 14.86 लाख नए अंशधारक जोड़े हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान लगभग 3.54 लाख सदस्य ईपीएफओ के दायरे से बाहर हो गए, जो पिछले चार माह में सबसे कम है।

बयान के अनुसार, कुल 14.86 लाख अंशधारकों में से लगभग 7.77 लाख पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं।

सोमवार को जारी शुरुआती पेरोल आंकड़े में इस पर भी प्रकाश डाला गया कि लगभग 10.62 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ की सदस्यता दोबारा ली है। इन कर्मियों ने नौकरियां बदली थीं और ईपीएफओ के अंतर्गत नई कंपनियों से जुड़े। इन कर्मियों ने खाता बंद करने का विकल्प चुनने की बजाय अपनी राशि का हस्तांतरण करने का विकल्प चुनते हुए अपनी सामाजिक सुरक्षा को बचाया।

मंत्रालय ने कहा कि जनवरी, 2023 में 2.87 लाख महिला सदस्यों ने नामांकन कराया, जिनमें से 1.97 लाख नई सदस्य थीं। यह बताता है कि कुल महिला सदस्यों में से 68.61 प्रतिशत महिलाएं ईपीएफओ के अंतर्गत पहली बार आई हैं।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments